सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेहतमंदों के मुकाबले में विकलांग

हिंदी साहित्य पर फिल्मी असर : हकीकत से दूर कहानी को पुरस्कार

कहावत है कि भूखे भजन न होई गोपाला, लेकिन कथादेश की अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार विजेता प्रेम रंजन अनिमेष ने अपनी कहानी पानी-पानी में भूखे रहकर तीन युवकों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवा दी। शायद उन्होंने पाठकों को यह बताने का प्रयास किया है कि गरीब लोग भूखे रह कर भी अपने सपने को पूरे कर सकते हैं।
यदि उनका यह मकसद है तो यही हमारी व्यवस्था भी कहती और चाहती है। सपने देखो और मेहनत के बल पर उसे पूरा करो। लेकिन जो गलाकाट प्रतियोगिता इस व्यवस्था में है उसमें तो किसी गरीब को सपने देखने और उसे मेहनत के दम पर पूरा करने को कहने का मतलब है सेहतमंद लोगों की दौड़ में किसी विकलांग को दौड़ा देना। यह व्यवस्था यही तो कर रही है। हजारों धन संपन्न जैसे सेहतमंद लोगों से करोड़ों गरीब जैसे विकलांगों को मुकाबले में उतार दिया गया है।
संभत: लेखक इस व्यवस्थ का ही विरोध करना चाहता है लेकिन भाषा-शैली के प्रवाह में वह रूमानी हो गया। वह भूल गया कि किसी भी हालत में एक समय भोजन करके कोई तीन-तीन दिन तक नहीं रह सकता। ऐसे हाल में पढ़ाई करना फिर उसमें सफलता प्राप्त करना तो और भी मुश्किल है। लेकिन हमारी हिंदी फिल्मों में जैसे सबकुछ हो जाता है वैसे ही इस कहानी में सबकुछ संभव दिखाया गया है। लेखक ऐसी कहानी से क्या संदेश देना चाहता है यह समझ में नहीं आया। यही नहीं चयन कर्ताओं ने इस कहानी को कैसे पुरस्कार के योग्य माना यह भी समझ में नहीं आया।
हिंदी फिल्मों में तो ऊंट-पटांग के दृश्य होते ही हैं अब हिंदी कहानी में भी यह बीमारी आ गई है। यहां भी कई लेखक भाषाई चमत्कार करके मठाधीशों को चमत्कृत किए हुए हैं। भाषा-शैली के लटके-झटके हिंदी कहानी में खूब चल रहे हैं। चले भी क्यों न, जब मठाधीश उसे पसंद कर रहे हों। आखिरकार हिंदी का लेखक या तो खुद के लिए लिखता है या मठाधीशों के लिए। पाठकों से तो उसका कोई सरोकार होता नहीं। मठाधीश ने रचना को कालजयी कह दिया तो वह हो गई कालजयी। बेशक उसे दस लोगों ने भी नहीं पढ़ा।
बहरहाल, लेखक ने भूखे पेट न केवल तीन युवकों को सिविल सेवा की तैयारी करवा दी बल्कि इन असहाय गरीब युवकों को दुर्दिन में मदद एक बिल्ली करती है। वह बिल्ली, जिसे उसके दुर्दिन में इन युवकों ने खिलाया पिलाया था, जब इन युवकों को रोटी के लाले पड़े तो इनके लिए कभी दूध का पैकेट लाती है तो कभी खाने की कोई चीज। यही नहीं तीन में से एक युवक के मन में एक दिन मोबाइल फोन की बात आती है तो बिल्ली कहीं से मोबाइल फोन भी उठा लाती है।
देश की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रही है। इतनी बड़ी आबादी को यदि इन युवकों की तरह ही एक बिल्ली मिल जाए तो इनका तो दिन ही सुधर जाए। लेकिन दुर्भाग्य से हकीकत में ऐसा नहीं हो पाता। ऐसा तो हमारी फिल्मों में ही होता है और अब साहित्य में होने लगा है।
यही नहीं कहानी के तीनों पात्र पेट भरने के लिए मृत्यभोज खाते हैं। शादी समारोह में भोजन के लिए जाते हैं। ऐसे ही एक विवाह समारोह में तीनों भोजन करते हैं तो वहां एक आदमी इन्हें पकड़ लेता है। तीनों में से दो तो किसी तरह से भाग जाते हैं। एक पकड़ा जाता है। उसकी इतनी पिटाई होती है कि वह मर जाता है। उसके दोनों दोस्त उसे पिटते हुए देखते रहते हैं। यह दृश्य भी गले के नीचे नहीं उतरता। तीनों में जिस तरह की दोस्ती दिखाई गई वैसे में दो युवकों का मूकदर्शक बने रहना सही नहीं लगता। इसके अलावा विवाह समारोहों में प्लेट गिनने की फुर्सत किसी के पास नहीं होती। वैसे भी आम आदमी ऐसे समारोहों में जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाता। जो जाते हैं वह इतने प्रोफेशनल होते हैं कि उन्हें पकडऩा आसान काम नहीं है। जिस चिरकुट टाइप के पात्र को प्लेट गिनने के लिए दिखाया गया है वैसा भी समाज शायद ही मिले। मान लिया कि यदि किसी को पकड़ भी लिया गया तो कोई उसे जान से नहीं मार देता। हां, बेईज्जती करकेछोड़ देता है।
bahas

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता/सवाल

कुछ पसंद नहीं आना मन का उदास हो जाना बेमतलब ही गुस्सा आना हां न कि भी बातें न करना हर पल आंखें बंद रखना रोशनी में आंखें मिचमिचना बिना पत्तों वाले पेड़ निहारना गिरते हुए पीले पत्तों को देखना भाव आएं फिर भी कुछ न लिखना अच्छी किताब को भी न पढ़ना किताब उठाना और रख देना उंगलियों से कुछ टाइप न करना उगते सूरज पर झुंझला पड़ना डूबते सूरज को हसरत से देखना चाहत अंधेरे को हमसफ़र बनाना खुद को तम में विलीन कर देना ये हमको हुआ क्या जरा बताना समझ में आये तो जरा समझना गीत कोई तुम ऐसा जो गाना शब्दों को सावन की तरह बरसाना बूंद बूंद से पूरा बदन भिगो देना हसरतों को इस कदर बहाना चलेगा नहीं यहां कोई बहाना #ओमप्रकाश तिवारी

रवींद्र कालिया और ममता कालिया को जनवाणी सम्मान

इटावा हिंदी निधि न्यास की ओर से आठ नवंबर को सोलहवें वार्षिक समारोह में मशहूर साहित्यकार रवींद्र कालिया और ममता कालिया को जनवाणी सम्मान दिया जाएगा। न्यास इस समारोह में रंगकर्मी एमके रैना (श्रीनगर), आईएएस अधिकारी मुकेश मेश्राम (लखनऊ), जुगल किशोर जैथलिया (कोलकाता), डॉ. सुनीता जैन (दिल्ली), विनोद कुमार मिश्र (साहिबाबाद), शैलेंद्र दीक्षित (इटावा), डॉ. पदम सिंह यादव (मैनपुरी), पं. सत्यनारायण तिवारी (औरैया), डॉ. प्रकाश द्विवेदी (अंबेडकर नगर), मो. हसीन 'नादान इटावी` (इटावा) के अलावा इलाहाबाद के पूर्व उत्तर प्रदेश महाधिव ता वीरेंद्र कुमार सिंह चौधरी, पत्रकार सुधांशु उपाध्याय और चिकित्सक डॉ. कृष्णा मुखर्जी को सारस्वत सम्मान देगी।

मधु कांकरिया को मिला कथाक्रम सम्मान-2008

मधु कांकरिया ने मारवाड़ी समाज से ताल्लुक रखते हुए भी उसके दुराग्रहों से बाहर निकलकर लेखन किया है। यह चीज उन्हें अन्य मारवाड़ी लेखिकाआें से अलग करती है। यह बात वरिष्ठ कथाकार और हंस के संपादक राजेंद्र यादव ने राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में पश्चिम बंगाल की लेखिका मधु कांकरिया को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान प्रदान करने के बाद कही। इस प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान के साथ ही कथाक्रम-२००८ के दो दिवसीय आयोजन का आगाज हुआ। मधु को प्रख्यात आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र यादव और कथाकार गिरिराज किशोर ने शॉल, स्मृति चिह्न और १५ हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। मधु कांकरिया खुले गगन के लाल सितारे, सलाम आखिरी, पत्ताखोर और सेज पर संस्कृति उपन्यासों के जरिये कथा साहित्य में पहचानी जाती हैं। इसके पहले कथाक्रम सम्मान संजीव, चंद्र किशोर जायसवाल, मैत्रेयी पुष्पा, कमलकांत त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, ओमप्रकाश वाल्मीकि, शिवमूर्ति, असगर वजाहत, भगवानदास मोरवाल और उदय प्रकाश को दिया जा चुका है। राजेंद्र यादव ने कहा, 'मारवाड़ी लेखिकाआें में महत्वपूर्ण नाम मन्नू भंडारी, प्रभा खेतान, अलका सरावगी औ...