सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कवि योगेश की पुण्यतिथि पर होगा हस्तियों का जमावड़ा

१२ अगस्त को गांव नीरपुर में महाकाब्य गौतम और मगही रामायण का लोकार्पण

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव, एनओयू के वीसी जितेंद्र कुमार भी जाएंगे

साहित्यिक हस्तियों के अलावा अभिनेता मनोज तिवारी के भी पहुंचने की संभावना

मगही और हिंदी के प्रसिद्ध कवि योगेश्वर प्रसाद योगेश की प्रथम पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी है। महाकवि योगेश फाउंडेशन की ओर से आयोजित १२ अगस्त के इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के वरिष्ठï मंत्री नंदकिशोर यादव, नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति जितेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठï साहित्यकार प्रोफेसर रामदेव शुक्ल के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस दौरान मगही के प्रथम महाकाव्य गौतम और मगही रामायण का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के भी पहुंचने की आशा है।
फाउंडेशन के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि इस दिन कवि योगेश के पैतृक गांव नीरपुर में अखिल भारतीय मगही भाषा सम्मेलन का अधिकवेशन होगा, जिसमें देश भर से मगही के कवि भाग लेंगे। कार्यक्रम का प्रथम सत्र दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इसमें योगेश रचित महाकाव्य गौतम और मगही रामायण का लोकार्पण किया जाएगा। दूसरे सत्र में मगही भाषा सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक और कवि सम्मेलन होगा।
उल्लेखनीय हैकि आशु कवि योगेश बिहार के बेहद लोकप्रिय कवियों में से एक थे। पिछले वर्ष उनके निधन के समय आयोजित श्रद्वांजलि सभा में उनके गांव में हजारों लोग शामिल हुए थे। ङ्क्षहदी और मगही में उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें आ चुकी हैं। कई पुस्तकों को अभी छपने का इंतजार है। बिहार सरकार के लोकभाषा सम्मान सहित दर्जनों सम्मानों से उन्हें विभूषित किया गया था। मगही रामायण उनके निधन से एक महा पहले मगही मंडल द्वारा प्रकाशित किया गया था। गौतम महाकाव्य का प्रकाशन इलाहाबाद के अनामिका प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

टिप्पणियाँ

Udan Tashtari ने कहा…
आभार जानकारी का.
अापका धऩयवाद
blogvani.com band hai kya

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता/सवाल

कुछ पसंद नहीं आना मन का उदास हो जाना बेमतलब ही गुस्सा आना हां न कि भी बातें न करना हर पल आंखें बंद रखना रोशनी में आंखें मिचमिचना बिना पत्तों वाले पेड़ निहारना गिरते हुए पीले पत्तों को देखना भाव आएं फिर भी कुछ न लिखना अच्छी किताब को भी न पढ़ना किताब उठाना और रख देना उंगलियों से कुछ टाइप न करना उगते सूरज पर झुंझला पड़ना डूबते सूरज को हसरत से देखना चाहत अंधेरे को हमसफ़र बनाना खुद को तम में विलीन कर देना ये हमको हुआ क्या जरा बताना समझ में आये तो जरा समझना गीत कोई तुम ऐसा जो गाना शब्दों को सावन की तरह बरसाना बूंद बूंद से पूरा बदन भिगो देना हसरतों को इस कदर बहाना चलेगा नहीं यहां कोई बहाना #ओमप्रकाश तिवारी

रवींद्र कालिया और ममता कालिया को जनवाणी सम्मान

इटावा हिंदी निधि न्यास की ओर से आठ नवंबर को सोलहवें वार्षिक समारोह में मशहूर साहित्यकार रवींद्र कालिया और ममता कालिया को जनवाणी सम्मान दिया जाएगा। न्यास इस समारोह में रंगकर्मी एमके रैना (श्रीनगर), आईएएस अधिकारी मुकेश मेश्राम (लखनऊ), जुगल किशोर जैथलिया (कोलकाता), डॉ. सुनीता जैन (दिल्ली), विनोद कुमार मिश्र (साहिबाबाद), शैलेंद्र दीक्षित (इटावा), डॉ. पदम सिंह यादव (मैनपुरी), पं. सत्यनारायण तिवारी (औरैया), डॉ. प्रकाश द्विवेदी (अंबेडकर नगर), मो. हसीन 'नादान इटावी` (इटावा) के अलावा इलाहाबाद के पूर्व उत्तर प्रदेश महाधिव ता वीरेंद्र कुमार सिंह चौधरी, पत्रकार सुधांशु उपाध्याय और चिकित्सक डॉ. कृष्णा मुखर्जी को सारस्वत सम्मान देगी।

मधु कांकरिया को मिला कथाक्रम सम्मान-2008

मधु कांकरिया ने मारवाड़ी समाज से ताल्लुक रखते हुए भी उसके दुराग्रहों से बाहर निकलकर लेखन किया है। यह चीज उन्हें अन्य मारवाड़ी लेखिकाआें से अलग करती है। यह बात वरिष्ठ कथाकार और हंस के संपादक राजेंद्र यादव ने राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में पश्चिम बंगाल की लेखिका मधु कांकरिया को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान प्रदान करने के बाद कही। इस प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान के साथ ही कथाक्रम-२००८ के दो दिवसीय आयोजन का आगाज हुआ। मधु को प्रख्यात आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र यादव और कथाकार गिरिराज किशोर ने शॉल, स्मृति चिह्न और १५ हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। मधु कांकरिया खुले गगन के लाल सितारे, सलाम आखिरी, पत्ताखोर और सेज पर संस्कृति उपन्यासों के जरिये कथा साहित्य में पहचानी जाती हैं। इसके पहले कथाक्रम सम्मान संजीव, चंद्र किशोर जायसवाल, मैत्रेयी पुष्पा, कमलकांत त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, ओमप्रकाश वाल्मीकि, शिवमूर्ति, असगर वजाहत, भगवानदास मोरवाल और उदय प्रकाश को दिया जा चुका है। राजेंद्र यादव ने कहा, 'मारवाड़ी लेखिकाआें में महत्वपूर्ण नाम मन्नू भंडारी, प्रभा खेतान, अलका सरावगी औ...