सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूख से तड़प कर मर गई महिला


मनरेगा का कड़वा सच : मजदूरी करने के बाद भी नहीं मिला था पैसा

घटना गोरखुर के रामकोला की है। यहां एक महिला मीरा भोजन और दवा के अभाव में कई दिनों तक तड़पने के बाद मर गई। अब जिलाधिकारी का कहना है कि मीरा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया जाएगा। यह घटना सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को तो उजागर करती ही है। हमारे समाज की संवेदनहीनता को भी बताती है। सरकारी तंत्र तो भ्रष्टï है ही समाज की सामाजिकता भी मर गई है। लोग इतने क्रूर होते जा रहे हैं कि उनके सामने ही कोई कई दिनों तक बीमार रहता है। उसके घर भोजन नहीं बनता है और वह देखते रहते हैं। ऐसे लोगों के बारे में सोचकर ही घिन आने लगती है।

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के गांव बरवा खुर्द निवासी लालू की ३६ वर्षीया पुत्री मीरा को काफी पहले ससुराल वालों ने ठुकरा दिया था। तंगहाली में दिन गुजार रही मीरा को अप्रैल में मनरेगा के तहत काम मिला तो उसे लगा कि अब उसे दो जून की रोटी नसीब हो जाएगी, लेकिन प्रधान और सेके्रटरी ने धन की कमी बताकर पैसे का भुगतान नहीं किया। पिछले एक महीने से मीरा बीमार थी। सप्ताह भर से उसके घर में चूल्हा नहीं जला था। 'अमर उजालाÓ में बृहस्पतिवार को खबर छपने के बाद अफसरों और ग्राम प्रधान को मीरा की याद आई। वे उसका हाल पूछने पहुंचे। उन्होंने बकाया भुगतान किया और एक हजार की सहायता राशि दी, लेकिन उन्हें इतनी दया नहीं आई कि मौत के मुहाने पर खड़ी मीरा को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दें। अफसरों के जाने के कुछ घंटे बाद ही मीरा ने दम तोड़ दिया।


दरअसल, मीरा की मौत ने मनरेगा की सचाई को सामने ला दिया है। इस योजना में आए दिन भ्रष्टïाचार के आरोप लगते ही रहे हैं लेकिन भ्रष्टïाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं और भ्रष्टïाचारी कितने संवेदनहीन इसका पता इस घटना से चलता है।
भूमिहीन एवं गरीब होने के बाद भी मीरा जॉब कार्ड के लिए चिरौरी करती रही, लेकिन ग्राम प्रधान और खंड विकास कार्यालय के अधिकारी उसे टरकाते रहे। इन लोगों ने उसका जॉब कार्ड तब बनाया जब वह आखिरी सांसें गिन रही थी।
मीरा की पीड़ा अमर उजाला के २९ जुलाई के अंक में प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान एवं खंड विकास कार्यालय के कर्मियों को उसकी याद आई और वे अपना गिरेबान बचाने में जुट गए। किसी को आखिरी सांसें गिन रही मीरा को अस्पताल में भर्ती कराने का विचार नहीं आया। उन्होंने आनन-फानन में उसका जॉब कार्ड बनाया और अपना दामन बचा लिया। लेकिन सवाल यह उठता है कि अप्रैल महीने में पोखरे की खुदाई में काम कर चुकी मीरा का जॉब कार्ड तभी क्यों नहीं बनाया गया? अगर उसका जॉब कार्ड बन गया होता और समय से मजदूरी मिल गई होती, तो शायद आज वह जिंदा होती।
इतना ही नहीं उसेे न तो इंदिरा आवास देने की किसी ने जरूरत समझी न ही बीपीएल अथवा अंत्योदय राशन कार्ड। ग्राम प्रधान और खंड विकास कार्यालय के अफसरों को उसकी याद तब आई जब वह मौत के दरवाजे पर खड़ी थी।

...अब किस काम की सहूलियतें

दवा और भोजन के अभाव में तिल-तिल कर दम तोडऩे वाली मीरा को अब विकास विभाग सारी सहूलियतें उपलब्ध कराने की बात कर रहा है। बीडीओ टीपी मिश्रा के मुताबिक उसे इंदिरा आवास और बीपीएल श्रेणी का राशनकार्ड दिया जाएगा। बीडीओ के इस बयान के बाद यह सवाल उठना लाजमी है कि अब इस कवायद के मायने क्या हैं? भूमि और छत विहीन मीरा के पास राशनकार्ड तक नहीं था। उसे मदद तब दी गई जब वह मौत के दहलीज पर खड़ी थी। मामले पर जब बीडीओ टीपी मिश्रा से सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि संज्ञान में आया है कि इस महिला की पारिवारिक स्थिति बेहद खराब है। उसे इंदिरा आवास, बीपीएल श्रेणी का राशनकार्ड और अन्य विकास परक योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कविता/सवाल

कुछ पसंद नहीं आना मन का उदास हो जाना बेमतलब ही गुस्सा आना हां न कि भी बातें न करना हर पल आंखें बंद रखना रोशनी में आंखें मिचमिचना बिना पत्तों वाले पेड़ निहारना गिरते हुए पीले पत्तों को देखना भाव आएं फिर भी कुछ न लिखना अच्छी किताब को भी न पढ़ना किताब उठाना और रख देना उंगलियों से कुछ टाइप न करना उगते सूरज पर झुंझला पड़ना डूबते सूरज को हसरत से देखना चाहत अंधेरे को हमसफ़र बनाना खुद को तम में विलीन कर देना ये हमको हुआ क्या जरा बताना समझ में आये तो जरा समझना गीत कोई तुम ऐसा जो गाना शब्दों को सावन की तरह बरसाना बूंद बूंद से पूरा बदन भिगो देना हसरतों को इस कदर बहाना चलेगा नहीं यहां कोई बहाना #ओमप्रकाश तिवारी

रवींद्र कालिया और ममता कालिया को जनवाणी सम्मान

इटावा हिंदी निधि न्यास की ओर से आठ नवंबर को सोलहवें वार्षिक समारोह में मशहूर साहित्यकार रवींद्र कालिया और ममता कालिया को जनवाणी सम्मान दिया जाएगा। न्यास इस समारोह में रंगकर्मी एमके रैना (श्रीनगर), आईएएस अधिकारी मुकेश मेश्राम (लखनऊ), जुगल किशोर जैथलिया (कोलकाता), डॉ. सुनीता जैन (दिल्ली), विनोद कुमार मिश्र (साहिबाबाद), शैलेंद्र दीक्षित (इटावा), डॉ. पदम सिंह यादव (मैनपुरी), पं. सत्यनारायण तिवारी (औरैया), डॉ. प्रकाश द्विवेदी (अंबेडकर नगर), मो. हसीन 'नादान इटावी` (इटावा) के अलावा इलाहाबाद के पूर्व उत्तर प्रदेश महाधिव ता वीरेंद्र कुमार सिंह चौधरी, पत्रकार सुधांशु उपाध्याय और चिकित्सक डॉ. कृष्णा मुखर्जी को सारस्वत सम्मान देगी।

मधु कांकरिया को मिला कथाक्रम सम्मान-2008

मधु कांकरिया ने मारवाड़ी समाज से ताल्लुक रखते हुए भी उसके दुराग्रहों से बाहर निकलकर लेखन किया है। यह चीज उन्हें अन्य मारवाड़ी लेखिकाआें से अलग करती है। यह बात वरिष्ठ कथाकार और हंस के संपादक राजेंद्र यादव ने राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में पश्चिम बंगाल की लेखिका मधु कांकरिया को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान प्रदान करने के बाद कही। इस प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान के साथ ही कथाक्रम-२००८ के दो दिवसीय आयोजन का आगाज हुआ। मधु को प्रख्यात आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र यादव और कथाकार गिरिराज किशोर ने शॉल, स्मृति चिह्न और १५ हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। मधु कांकरिया खुले गगन के लाल सितारे, सलाम आखिरी, पत्ताखोर और सेज पर संस्कृति उपन्यासों के जरिये कथा साहित्य में पहचानी जाती हैं। इसके पहले कथाक्रम सम्मान संजीव, चंद्र किशोर जायसवाल, मैत्रेयी पुष्पा, कमलकांत त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, ओमप्रकाश वाल्मीकि, शिवमूर्ति, असगर वजाहत, भगवानदास मोरवाल और उदय प्रकाश को दिया जा चुका है। राजेंद्र यादव ने कहा, 'मारवाड़ी लेखिकाआें में महत्वपूर्ण नाम मन्नू भंडारी, प्रभा खेतान, अलका सरावगी औ...