सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संभावनाआें का गुलशन

कथादेश ने जनवरी २००८ अंक में अखिल भारतीय कहानी पुरस्कार २००७ की घोषणा की है। इसके अंतर्गत उसने सात कहानियां प्रकाशित की हैं। इनमें तीन तो प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले लेखकों की रचनाएं हैं शेष को सांत्वना पुरस्कार मिला है।

पहला पुरस्कार मिला है रत्न कुमार सांभरिया की कहानी : बिपर सूदर एक कीने को।
दलित विमर्श की पृष्ठ भूमि वाली यह कहानी बिल्कुल ही अस्वाभाविक लगती है। हो सकता हो कि एक दलित के बेटा के पुलिस आफिसर बन जाने के बाद जो घटना इस कहानी में दिखाया गया है वह सच हो लेकिन कहानी में यह कहीं से भी स्वाभाविक नहीं लगता। सवर्ण मानसिकता वह भी पुजारी की ऐसी नहीं होती कि वह कल तक जिसे अछूत समझ रहा हो उससे संबंध जाे़ड ले। बेशक उस अछूत की सामाजिक हैसियत बदल गई हो। जाति का दंभ इतनी जल्दी नहीं जाता। जाति का अपना मनोविज्ञान है। उच्च जाति का होने का दंभ आदमी को कभी झुकने नहीं देता। समाज शास्त्रीय विश्लेषण भी शायद इस कहानी को उचित नहीं ठहरा पाएगा। ऐसे में इस कहानी को पहला पुरस्कार यों दिया गया समझ में नहीं आया।

दूसरा पुरस्कार दिया गया है अनुराग शु ला की कहानी : लव स्टोरी वाया फ्लेशबैक को।
भाषा और शैली के लिहाज से यह कहानी बेजाे़ड है। लेखक की कल्पनाशि त भी आशा जगाती है कि लेखक आगे चलकर कुछ बेहतर रचनाएं हिंदी साहित्य को देगा। लेखक की यह शायद दूसरी प्रकाशित कहानी है। लेकिन खतरा यह है कि लेखक अति कलावादी हो सकता है। कम से कम उसकी इस कहानी से तो ऐसा ही अभास मिलता है। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता तो उसमें काफी संभावनाएं हैं।

तीसरा पुरस्कार दिया गया है कैलाश वानखे़डे की कहानी : अंतर्देशीय पत्र को। यह कहानी बहुत कुछ प्रतीकों में कह जाती है। लेकिन इसमें विखराव बहुत है जो खटकता है। हालांकि यह लेखक की दूसरी कहानी। इस लिहाज से उससे काफी उम्मीदें की जा सकती हैं। उनमें संभावनाएं हैं। हालांकि पुरस्कार जैसी बात समझ में नहीं आती।

पहला सांत्वना पुरस्कार विश्वम्भर त्रिपाठी की कहानी वे हत्यारे को दिया गया है।
इस कहानी की भाषा-शैली और प्रवाह बेजाे़ड है। गांवों में ज्वाला प्रसाद जैसे चरित्र आम हैं। दूसरों की संपत्ति पर धनवान बनने की धनपिपासू लोगों से आज के गांव अटे पड़े हैं। धोखे से दूसरे की जमीन अपने नाम करवा लेना भी आम बात हो गई है। छल-प्रपंच गांवों में इतना हो गया है कि सीधे-साधे लोगों का वहां रहना दूभर हो गया है। इस पृष्ठ भूमि पर यह कहानी अच्छी है, लेकिन इसमें भी अतिशयोि तयां आ जाती हैं। कहीं-कहीं पर अस्वाभाविकता भी तारी है। जिससे प्रवाह बाधित होता है। कहानी का अंत भी सार्थक नहीं लगता। पलायनवादी अंत से लेखक या संदेश देना चाहता है? फिर भी कहानी प्रभावित करती है और अन्य कहानियों की अपेक्षा अधिक स्वाभाविक भी लगती है।

दूसरा सांत्वना पुरस्कार राजेश मलिक की कहानी : टेपका को दिया गया है।
यह कहानी हिजड़ों की दुनयिा का बहुत कुछ सामने लाती है। लेकिन इतने सतहीपन से की प्रभावित नहीं कर पाती। कहीं-कहीं तो यह रिपोर्टिंग सही लगती है। हालांकि लेखक के प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है। ऐसे विषयों पर लिखना एक जोखिम ही है। इसे लेखक ने उठाया है और किसी हद तक कामयाब भी हुआ है। लेखक केसाहस को बधाई देनी चाहिए।

तीसरा सांत्वना पुरस्कार संजय सिंह की कहानी : यूजेनियों मोंताले को जानती है? को दिया गया है। इस कहानी के बारे में मैं कुछ नहीं लिख सकता योंकि इसे मैं पढ़ नहीं पाया। मौका मिला तो पढूंगा जरूर लेकिन तब कुछ टिप्पणी दे पाऊंगा कि नहीं कह नहीं सकता। इस रचनाकार से फिलहाल क्षमा ही मांग सकता हंू।

चौथा सांत्वना पुरस्कार अभिलाष वर्मा की कहानी : प्रो. हाजरा की अजीब दास्तान को दिया गया है।
प्रो. हाजरा की अजीब दास्तान को लेखक रचने में बाखूबी कामयाब हुआ है। चरित्र प्रधान यह कहानी मूलत: प्रेम कहानी है। समाज में ऐसे लोगों की भरमार है जो प्यार तो करते हैं लेकिन व्य त नहीं कर पाते। जिसका परिणाम यह होता है कि उस दर्द को वह पूरी जिंदगी झेलते रहते हैं। एक तरह से उनका व्यि तत्व खंडित हो जाता है। उसकी वजह से वह समाज में परिहास का पात्र भी बन जाते हैं। किसी भी इच्छा का दमन शायद कुंठा को ही जन्म देता है। प्रेम भावना को दबाना तो मनोवैज्ञानिक तौर पर और भी खतरनाक होता है। ऐसा करने पर आदमी में पागलों जैसे लक्षण आ ही जाते हैं। प्रो. हाजरा का चरित्र ऐसा ही है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि कथा देश एक उच्चस्तरीय पत्रिका है। उसकी अपनी एक गरिमा है। उसने यदि इन लेखकों को प्रकाशित किया है तो जाहिर है कि उनमें कुछ खास है। यह तो इन्हें पढ़कर ही महसूस किया जा सकता है। इस अंक में कई बिल्कुल नए रचनाकार हैं जिनमें बहुत संभावनाएं हैं। इसे संभावनाआें का गुलशन कहा जा सकता है।

नोट : मैं कोई समीक्षक या आलोचक नहीं हंू। न ही मेरा ज्ञान बहुत अधिक है। चूंकि पढ़ने और लिखने की आदत है तो जो पढ़ा उसके बाद जो महसूस किया वह यहां पर लिख दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उपन्यासकार जगदीश चंद्र को समझने के लिए

हिंदी की आलोचना पर यह आरोप अकसर लगता है कि वह सही दिशा में नहीं है। लेखकों का सही मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है। गुटबाजी से प्रेरित है। पत्रिकाआें के संपादकों की मठाधीशी चल रही है। वह जिस लेखक को चाहे रातों-रात सुपर स्टार बना देता है। इन आरोपों को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता। आलोचना का हाल तो यह है कि अकसर रचनाकर को खुद ही आलोचना का कर्म भी निभाना पड़ता है। मठाधीशी ऐसी है कि कई लेखक अनदेखे रह जाते हैं। उनके रचनाकर्म को अंधेरी सुरंग में डाल दिया जाता है। कई ऐसे लेखक चमकते सितारे बन जाते हैं जिनका रचनाकर्म कुछ खास नहीं होता। इन्हीं सब विवादों के बीच कुछ अच्छे काम भी हो जाते हैं। कुछ लोग हैं जो ऐसे रचनाकारों पर भी लिखते हैं जिन पर व त की धूल पड़ चुकी होती है। ऐसा ही सराहनीय काम किया है तरसेम गुजराल और विनोद शाही ने। इन आलोचक द्वव ने हिंदी साहित्य के अप्रितम उपन्यासकार जगदीश चंद्र के पूरे रचनाकर्म पर किताब संपादित की। जिसमें इन दोनों के अलावा भगवान सिंह, शिव कुमार मिश्र, रमेश कंुतल मेघ, प्रो. कुंवरपाल सिंह, सुधीश पचौरी, डा. चमन लाल, डा. रविकुमार अनु के सारगर्भित आलेख शामिल हैं। इनके अल

मधु कांकरिया को मिला कथाक्रम सम्मान-2008

मधु कांकरिया ने मारवाड़ी समाज से ताल्लुक रखते हुए भी उसके दुराग्रहों से बाहर निकलकर लेखन किया है। यह चीज उन्हें अन्य मारवाड़ी लेखिकाआें से अलग करती है। यह बात वरिष्ठ कथाकार और हंस के संपादक राजेंद्र यादव ने राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में पश्चिम बंगाल की लेखिका मधु कांकरिया को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान प्रदान करने के बाद कही। इस प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान के साथ ही कथाक्रम-२००८ के दो दिवसीय आयोजन का आगाज हुआ। मधु को प्रख्यात आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र यादव और कथाकार गिरिराज किशोर ने शॉल, स्मृति चिह्न और १५ हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया। मधु कांकरिया खुले गगन के लाल सितारे, सलाम आखिरी, पत्ताखोर और सेज पर संस्कृति उपन्यासों के जरिये कथा साहित्य में पहचानी जाती हैं। इसके पहले कथाक्रम सम्मान संजीव, चंद्र किशोर जायसवाल, मैत्रेयी पुष्पा, कमलकांत त्रिपाठी, दूधनाथ सिंह, ओमप्रकाश वाल्मीकि, शिवमूर्ति, असगर वजाहत, भगवानदास मोरवाल और उदय प्रकाश को दिया जा चुका है। राजेंद्र यादव ने कहा, 'मारवाड़ी लेखिकाआें में महत्वपूर्ण नाम मन्नू भंडारी, प्रभा खेतान, अलका सरावगी औ

ख्वाजा, ओ मेरे पीर .......

शिवमूर्ति जी से मेरा पहला परिचय उनकी कहानी तिरिया चरित्तर के माध्यम से हुआ। जिस समय इस कहानी को पढ़ा उस समय साहित्य के क्षेत्र में मेरा प्रवेश हुआ ही था। इस कहानी ने मुझे झकझोर कर रख दिया। कई दिनों तक कहानी के चरित्र दिमाग में चलचित्र की तरह चलते रहे। अंदर से बेचैनी भरा सवाल उठता कि क्या ऐसे भी लोग होते हैं? गांव में मैंने ऐसे बहुत सारे चेहरे देखे थे। उनके बारे में तरह-तरह की बातें भी सुन रखी थी लेकिन वे चेहरे इतने क्रूर और भयावह होते हैं इसका एहसास और जानकारी पहली बार इस कहानी से मिली थी। कहानियों के प्रति लगाव मुझे स्कूल के दिनों से ही था। जहां तक मुझे याद पड़ता है स्कूल की हिंदी की किताब में छपी कोई भी कहानी मैं सबसे पहले पढ़ जाता था। किताब खरीदने के बाद मेरी निगाहें यदि उसमें कुछ खोजतीं थीं तो केवल कहानी। कविताएं भी आकर्षित करती थी लेकिन अधिकतर समझ में नहीं आती थीं इसलिए उन्हें पढ़ने में रुचि नहीं होती थी। यही हाल अब भी है। अब तो कहानियां भी आकर्षित नहीं करती। वजह चाहे जो भी लेकिन हाल फिलहाल में जो कहानियां लिखी जा रही हैं वे न तो पाठकों को रस देती हैं न ही ज्ञान। न ही बेचैन कर